एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स में रायन इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा को मिला प्रतिष्ठित सम्मान

को-एड डे स्कूल श्रेणी में हासिल की सातवीं रैंक, शैक्षणिक उत्कृष्टता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को मिली पहचान

ग्रेटर नोएडा/mme news। रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता का परिचय देते हुए ‘एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स अवार्ड्स 2026–27’ में प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया है। स्कूल को को-एड डे स्कूल श्रेणी में ग्रेटर नोएडा में सातवीं रैंक प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।यह प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली के एयरोसिटी स्थित पुलमैन होटल में आयोजित किया गया। समारोह में रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा की प्रधानाचार्या सुश्री सुधा सिंह ने विद्यालय की ओर से सम्मान प्राप्त किया।‘एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स’ के अंतर्गत विद्यालयों का मूल्यांकन विभिन्न महत्वपूर्ण मानकों के आधार पर किया जाता है।

इनमें शैक्षणिक उत्कृष्टता, बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम, शिक्षकों की गुणवत्ता, विद्यालय का बुनियादी ढांचा, पाठ्येतर गतिविधियां और प्रत्येक विद्यार्थी पर व्यक्तिगत ध्यान देने जैसी विशेषताएं शामिल हैं। इन मानकों पर विद्यालय की उपलब्धि उसकी शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने के प्रयासों को रेखांकित करती है।इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने विद्यालय के शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके अथक परिश्रम, सहयोग और विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रबंधन ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की सफलता के पीछे पूरी टीम का समर्पण, विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों का निरंतर सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।विद्यालय प्रबंधन ने चेयरमैन डॉ. ए. एफ. पिंटो और मैनेजिंग डायरेक्टर ग्रेस पिंटो के मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी सोच के प्रति भी आभार जताया। उनके नेतृत्व और सहयोग को विद्यालय की निरंतर प्रगति तथा शैक्षणिक उपलब्धियों में महत्वपूर्ण बताया गया।रायन इंटरनेशनल स्कूल की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है, बल्कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी नई पहचान प्रदान करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top