विधायक ने दनकौर और कलूपुरा में शिक्षकों से किया संवाद, भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के समर्थन की अपील

ग्रेटर नोएडा/ mmenews: जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने दनकौर स्थित श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज और ग्राम कलूपुरा स्थित बौद्ध मिशन इंटर कॉलेज में शिक्षकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मेरठ–सहारनपुर खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के समर्थन में शिक्षकों से सहयोग की अपील की। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और समाज के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

शिक्षकों के योगदान को रेखांकित करते हुए विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों का भविष्य नहीं गढ़ते, बल्कि राष्ट्र की आने वाली पीढ़ियों की नींव भी रखते हैं। शिक्षक के हाथों में रहने वाली कलम की ताकत से देश का भविष्य लिखा जाता है। शिक्षक समाज को ज्ञान, संस्कार और सही दिशा प्रदान करते हैं। उनके मार्गदर्शन में तैयार होने वाले विद्यार्थी आगे चलकर डॉक्टर, वैज्ञानिक, सैनिक और राष्ट्र का नेतृत्व करने वाले नागरिक बनते हैं।उन्होंने कहा कि किसान खेत में बीज बोता है, जिसका फल कुछ महीनों में मिलता है, जबकि शिक्षक समाज में ज्ञान और संस्कारों का बीज बोता है। इसका सकारात्मक प्रभाव कई पीढ़ियों तक दिखाई देता है। शिक्षक का योगदान किसी एक विद्यार्थी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह पूरे समाज और राष्ट्र के भविष्य को प्रभावित करता है।शिक्षकों का सम्मान और सशक्तिकरण जरूरीविधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने, शिक्षकों की भूमिका को उचित सम्मान देने और भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षक समुदाय का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षकों के अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों में बेहतर नागरिक बनने के गुण विकसित होते हैं।इस दौरान उन्होंने उपस्थित शिक्षकों के साथ शिक्षक हितों और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलावों को लेकर विचार-विमर्श किया। साथ ही मेरठ–सहारनपुर खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के समर्थन में सहयोग की अपील की।धीरेन्द्र सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षक समुदाय अपने अनुभव, विवेक और शिक्षा के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए शिक्षक निर्वाचन में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top