अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का आयोजन; सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोकगीत और रागनी के जरिए दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक।

ग्रेटर नोएडा/mmenews। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा (1908) की ओर से भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-2 स्थित पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान में होगा। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को मजबूत करना है।इस संबंध में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता में महासभा के मुख्य संयोजक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार नागर एडवोकेट ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित होने वाला यह समारोह समाज की प्रतिभाओं को सम्मान देने और उनके योगदान को पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा, मेहनत और उपलब्धियों से पहचान बनाने वाले लोगों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा।सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रयासरत महासभामहासभा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बच्चूसिंह बैंसला ने कहा कि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा समाज कल्याण और सामाजिक उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। संगठन का उद्देश्य समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों को दूर करना, लोगों में जागरूकता बढ़ाना और सकारात्मक सामाजिक बदलाव को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने समाज के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों और जागरूकता की आवश्यकता पर भी जोर दिया।रागनी और लोकगीतों से सजेगा सांस्कृतिक कार्यक्रममहासभा के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर नागर ने बताया कि सरदार पटेल जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री ब्रह्मपाल नागर और उनके साथी सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रागनी एवं लोकगीत प्रस्तुत करेंगे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति, सामाजिक संदेशों और परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन समाज के लोगों को एक मंच पर लाने और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करने, समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top